बालाजी ग्रुप के सहयोगी टीम क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही
बांकुड़ा (अमन राय): बांकुड़ा जिले के छतना थाना अंतर्गत छतना चंडीदास पल्ली द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट लीग में बामुनकुली विधान संघ की टीम ने भाग लिया और उपविजेता रही । जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बामुंकुली टीम को स्पॉन्सर किया था । इस अवसर पर कंपनी के ग्रुप हेड एचआर श्री आलोक पाण्डेय ने टीम का मनोबल बढ़ाते हुवे कहा कि खेलकूद हमारे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है और हम स्वस्थ रहकर ही अपने घर और कार्यक्षेत्र में योगदान कर सकते है। उन्होंने बताया कि जय बालाजी ग्रुप हमेशा खेलकूद को बढ़ावा देता रहा है और आगे भी देता रहेगा।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?